ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA: मुख्य सचिवालय पटना में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्य सचिवालय पटना में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। कैबिनेट की मीटिंग के दौरान सातवें शिक्षक नियोजन को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं की गयी। जबकि लोगों को लग रहा था कि नीतीश सरकार होली से पहले इसे लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। 


सरकार ने कनीय अभियंता बहाली के लिए नई नियमावली बनाई है। बिहार से उत्तीर्ण छात्रों को वेटेज मिलेगा। सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों से पास छात्र-छात्राओं को 40 फीसदी आरक्षण मिलेगा। कॉन्ट्रेक्ट पर पहले से काम कर रहे छात्र-छात्राओं को 25 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा। दरभंगा के बहादुरपुर में एम्स बनाया जाएगा। जिसके लिये बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन कर दिया है।


बिहार सरकार ने 150 एकड़ जमीन एम्स को दी है। दरभंगा के शोभन बाइपास के पास यह जमीन दी गयी है। वही छपरा में पावर ग्रिड के लिए भी बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन किया है। बक्सर और समस्तीपुर में खनिज संपदा को लेकर लीज पर जमीन राज्य सरकार ने लीज पर जमीन दी। वही नीतीश कैबिनेट की बैठक में बांका के अमरपुर बाइपास को स्वीकृति दी गयी है। 74.24 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर का बाइपास अब बनेगा।


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।  वही उन्होंने यह भी कहा कि शब-ए-बारात का त्योहार पवित्र है इस मौके पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं।