ब्रेकिंग
कमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजालखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातकमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजालखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालात

नीतीश कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चेहरों को मिली जगह

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,

नीतीश कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चेहरों को मिली जगह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सभी नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।


नीतीश कैबिनेट में कुल 21 नए चेहरों को जगह मिली है। जिसमें रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।


बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर सवाल उठ रहे थे। बीते 14 मार्च को ही कैबिनेट का विस्तार होना था लेकिन मंत्रियों की लिस्ट फाइनल नहीं होने के कारण ऐन वक्त पर कैबिनेट विस्ताल टल गया था हालांकि शुक्रवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यापाल ने नीतीश कैबिनेट के कुल 21 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।