ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

'नीतीश बाबु पैर पकड़ते हैं छोड़ दीजिए ....,' सम्राट चौधरी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा ... माफिया का जब मन करता है तब चला देते हैं दो गोली

PATNA : नीतिश बाबू हम बार-बार आपको कहते हैं कि हम आपका पैर पकड़ते हैं। अब आप बिहार को मुक्ति दीजिए। अब आपसे बिहार संभाल नहीं रहा है। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट च

'नीतीश बाबु पैर पकड़ते हैं छोड़ दीजिए ....,' सम्राट चौधरी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा ... माफिया का जब मन करता है तब चला देते हैं दो गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतिश बाबू हम बार-बार आपको कहते हैं कि हम आपका पैर पकड़ते हैं। अब आप बिहार को मुक्ति दीजिए। अब आपसे बिहार संभाल नहीं रहा है। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है। उन्होंने यह बातें बिहारमें बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर कही है। उन्होंने लखीसराय और गोप्लागंज मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया है।


दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध के मामले को लेकर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से सवाल किया गया उन्होंने कहा कि - बिहार में शराब माफिया बालू माफिया और जमीन माफिया ही सरकार चला रहे हैं। इन लोगों में से जिसका जब मन करता है तब दो गोली दाग देता है। आप खुद देख सकते हैं लखीसराय में एक ही परिवार के अच्छे-अच्छे लोगों पर गोली चला जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय और वैशाली में भी गोली चला।


वहीं, सरकार भले कितने भी शराबबंदी की बात कर लें। लेकिन इसके बावजूद आज शराबबंदी का क्या हाल है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। गोपालगंज और सीतामढ़ी में यह चीज देखने को मिल सकती है। आज शराब पूरे बिहार में खुल्लम-खुल्ला तरीका से मिल रहा है। हमारी प्रतिनिधि मंडल की टीम लखीसराय और गोपालगंज जा रही है वहां जाकर मामले की जांच करेगी। लेकिन यह दुर्भाग्य है और नीतीश कुमार से मैं फिर कहता हूं और पैर पकड़ता हूं कि आप बिहार की गद्दी छोड़ दीजिए।


उधर, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को इलाज करवाने की सलाह देते हुए कहा कि सबसे पहले आप विशेष तौर पर अपना इलाज करवा लीजिए स्वस्थ हो जाइए उसके बाद भारतीय जनता पार्टी तो खड़ी है आपसे लड़ने के लिए। लेकिन आप पूरी तरह स्वस्थ रहिए तभी न  लड़ेंगे और यही कामना करता हूं कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाइए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें