ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नीतीश और PK की हुई मुलाकात, सीएम बोले.. प्रशांत किशोर से कोई आज का रिश्ता है

PATNA : बिहार में जिस तरह मौसम के अंदर बदलाव हो रहा है उसी तरह ही सियासी बदलाव के भी संकेत मिलने लगे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और दिल्ली प्रवास

नीतीश और PK की हुई मुलाकात, सीएम बोले.. प्रशांत किशोर से कोई आज का रिश्ता है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जिस तरह मौसम के अंदर बदलाव हो रहा है उसी तरह ही सियासी बदलाव के भी संकेत मिलने लगे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और दिल्ली प्रवास के दौरान आरसीपी सिंह के साथ एक बार फिर नीतीश कुमार की नज़दीकियां देखने को मिली. अब नई खबर यह है कि नीतीश कुमार की मुलाकात चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हुई है. प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात की पुष्टि भी खुद मुख्यमंत्री ने की है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब प्रशांत किशोर से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि बेचारा प्रशांत किशोर से कोई आज का रिश्ता नहीं है. उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि प्रशांत किशोर के क्या वापसी संभव है? नीतीश कुमार ने इतना जरूर कहा कि यह रिश्ता आज का नहीं है.


प्रशांत किशोर से नीतीश की मुलाकात को लेकर अब सियासी गलियारे में नई चर्चाएं हो रही हैं. सियासी जानकार मान रहे हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर किसी नए राजनीतिक समीकरण को गढ़ सकते हैं और इसमें नीतीश कुमार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है. लेकिन यह सब कुछ यूपी चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा. 


पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीके और नीतीश की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. भले ही नीतीश कुमार ने इस मुलाकात को खास मानने से इनकार कर दिया हो लेकिन राजनीति में मिलने मिलाने का दौर यूं ही नहीं होता.

टैग्स