ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

Bihar Politics: अचानक अनंत सिंह से मिलने अशोक चौधरी के आवास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, चुनाव से पहले पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनंत सिंह से अचानक मुलाकात ने जेडीयू में हलचल बढ़ा दी है। क्या अनंत सिंह को मिल चुका है पार्टी का आशीर्वाद?

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। विपक्ष और सत्ताधारी दल अपने-अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इधर, जेडीयू में भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को सुबह- सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे, जहां पूर्व विधायक अनंत सिंह पहले से मौजूद थे।


दरअसल, आरजेडी को छोड़ जेडीयू खेमे में वापसी करने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अनंत सिंह के इस एलान के बाद पार्टी में कुछ बगावती सुर भी उठ रहे हैं। ऐसे में जेडीयू आलाकमान ने अनंत सिंह के टिकट के लिए फिल्डिंग सेट कर दी है। यही वजह है कि जेडीयू के बड़े नेता लगातार अनंत सिंह से संपर्क में हैं और मुलाकातों का दौर जारी है।


शनिवार को मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह से न सिर्फ मुलाकात की थी बल्कि पटना से एक ही गाड़ी पर दोनों बाहर निकले और मोकामा में जाकर रोड शो किया और शक्ति प्रदर्शन किया था। इस रोड शो के बाद ह स्पष्ट हो गया कि कोई कुछ भी कहे लेकिन मोकामा से अनंत सिंह का जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है। ललन सिंह के बाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनंत सिंह से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे, जहां बाहुबली पूर्व विधायक आनंद सिंह उनका इंतजार कर रहे थे और दोनों की मुलाकात हुई। अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और और वीडियो सामने आ गया है। तस्वीरों से साफ है कि अनंत सिंह को पार्टी चीफ नीतीश कुमार आशीर्वाद मिल चुका है। 


मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने फेसबुक पेज पर लिखा, सान्निध्य का सुख.. आज पटना आवास पर हमारे अभिभावक बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का शुभागमन हुआ, उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ में मोकामा से पूर्व विधायक और हमारे साथी श्री अनंत सिंह जी, बि० रा० नागरिक परिषद के महासचिव भाई छोटू सिंह एवं अन्य साथीगण भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

Bihar Politics: अचानक अनंत सिंह से मिलने अशोक चौधरी के आवास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, चुनाव से पहले पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता