ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

Nitin Nabin: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली रवाना, बड़ी जिम्मेवारी मिलने पर क्या बोले?

Nitin Nabin: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नितिन नबीन दिल्ली रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य और संगठन के लिए समर्पित होकर काम करने का संदेश दिया।

Nitin Nabin
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nitin Nabin: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी सौंपी थी। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद नितिन नबीन दिल्ली रवाना हो गए, जहां वह बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में जाएंगे और पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।


दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर नितिन नबीन ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को धैर्य पूर्वक पार्टी के लिए काम करना चाहिए। संगठन की मूल भावना को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है कि जहां पार्टी का एक कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है।


कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी दिल्ली कूच कर गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले दिलीप जायसवाल ने कहा कि दिल्ली में नितिन नबीन की ताजपोशी होनी है, हमलोग भी उनके साथ दिल्ली जा रहे हैं। वह पार्टी के युवा चेहरा हैं। 45 साल की बीजेपी और 45 साल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष। बिहार के लिए इससे बड़ा गौरव की बात कुछ नहीं हो सकती है।


बता दें कि नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद दिल्ली में उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। राजधानी में प्रवास के दौरान नितिन नबीन की भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभावित है। 


साथ ही नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट होने की संभावना जताई जा रही है। नितिन नवीन बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बन गए हैं, जिसे पार्टी संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता