ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरी

Bihar Flood News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपने तीन महीने के वेतन की 6.35 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है।

Bihar News
बीजेपी अध्यक्ष ने बढ़ाए मदद के हाथ
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपने तीन महीने के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह 6 लाख 35 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करेंगे।



नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित लोगों तक समय पर राहत और जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने लिखा कि राज्यसभा सांसद के रूप में वह अपने तीन महीने के वेतन की राशि, 6,35,000, मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान कर रहे हैं।



बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता

नितिन नबीन के कहा कि, राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7,000 रुपये प्रति परिवार की वित्तीय सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 550 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है।



उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाएं और पशु चारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही NDRF और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में तैनात हैं। किसानों की फसल को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। नितिन नबीन के मुताबिक, फसल क्षति का आकलन पूरा होने के बाद आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।



केंद्रीय मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। नितिन नबीन ने कहा कि सभी लोग बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता