ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ की शिकायत, CBI से कर दी ये बड़ी मांग

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पहले से ही फजीहत झेल रहे सोरेन परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गोड्डा से बी

निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ की शिकायत, CBI से कर दी ये बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पहले से ही फजीहत झेल रहे सोरेन परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीबीआई से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग कर दी है। 


दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकपाल के फैसले के बाद CBI से शिकायत की है। लोकपाल ने शिबू सोरेन और उनके पारिवार के सदस्यों के खिलाफ दायर शिकायतों को 6 महीने के भीतर सीबीआई को जांच पूरी कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।


लोकपाल ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि शिकायत तिथि से 7 साल पहले भी संपत्ति अर्जित करने से संबंधित तथ्यों का उल्लेख है। 7 साल से ज्यादा अवधि से संबंधित मामले में कार्रवाई करने का आदेश लोकपाल के क्षेत्राधिकार से बाहर है लेकिन मामला भ्रष्ट्राचार का है, इसलिए अगर शिकायकर्ता चाहे तो इस मामले में कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार में अपनी बात कह सकते है।