ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

सीतामढ़ी में निशांत कुमार का जोरदार स्वागत, JCB से फूलों की बारिश; जानकी की जन्मभूमि को किया नमन

Bihar Politics: सीतामढ़ी पहुंचने पर नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कुर्ला और निषादपुर चौक पर JCB से पुष्पवर्षा की गई। निशांत कुमार ने जानकी की जन्मभूमि को नमन किया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के सीतामढ़ी पहुंचने पर रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कुर्ला के पास भव्य स्वागत किया गया। जदयू विधायक पंकज मिश्रा, जदयू एमएलसी रेखा कुमारी, बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रंजू गीता समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।



निशांत कुमार के स्वागत में कुर्ला के पास JCB से उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई। वहीं, निषादपुर चौक पर भी सड़क के दोनों ओर JCB लगाकर निशांत कुमार पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनके समर्थन में नारे लगाए।



स्वागत के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को बिहार का भविष्य बताया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।



सीतामढ़ी पहुंचने पर निशांत कुमार ने कहा कि “जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी में पहली बार आया हूं। इस पावन धरती को नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामफल मंडल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। निशांत कुमार के सीतामढ़ी आगमन और भव्य स्वागत को लेकर पूरे इलाके में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता