ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायलनिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें.... मोतिहारी में साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 69 लाख रुपये जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तारपूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायलनिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें.... मोतिहारी में साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 69 लाख रुपये जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तारपूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी

निशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करेंगे। 4 महीने की इस यात्रा में वे हाईटेक रथ से विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करेंगे।

बिहार न्यूज
निशांत की पहली राजनीतिक यात्रा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार 4 मई से अपनी राजनीतिक यात्रा 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करने जा रहे हैं। 4 महीने लंबी इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जनता से सीधे संवाद करना है। इस यात्रा के लिए वे एक विशेष हाईटेक रथ का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें सवार होकर विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे। 


निशांत कुमार आज शुक्रवार को जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान दो घंटे तक कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने अपने सद्भाव यात्रा का शेड्यूल जारी किया। निशांत कुमार ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की और अपनी यात्रा की जानकारी दी। 


निशांत कुमार ने बताया कि 4 मई को कार्यक्रम है। डेढ़ बजे तक वहां जाऊंगा, कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और उनकी समस्याओं को सुनूंगा और उसका समाधान निकालूंगा। उन्होंने अपनी यात्रा का नाम सद्भाव यात्रा दिया है। अपनी यात्रा के दौरान वो सबसे मिलेंगे, कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे। 


उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा का मुख्य उद्धेश्य सबको साथ लेकर चलना है। बता दें कि निशांत कुमार पहली बार किसी राजनीतिक यात्रा पर निकलेंगे। उनकी सद्भाव यात्रा चंपारण से शुरू होगी और अलग-अलग जिलों में जाएगी। इस दौरान वो वहां के लोगों और जेडीयू कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे और उसका निदान निकालेंगे।  


पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट

संबंधित खबरें