ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

‘राजनीति संभावना का खेल, आगे-आगे देखिए होता है क्या’, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर बोले सीएम नीतीश के खास

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू जॉइन कर ली है। पार्टी के मंत्री ने कहा कि राजनीति संभावना का खेल है और आगे देखना होगा कि उन्हें कौन सी जिम्मेदारी दी जाती है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की आज जेडीयू में एंट्री हो गई। निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद उन्हें पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेवारी देने की संभावना जताई जा रही है। 


इस बीच जेडीयू और बीजेपी के अंदर नए मुख्यमंत्री के चेहरे की तलाश तेज हो गई है। इस बार बीजेपी के किसी नेता को सीएम बनाने की चर्चा हो रही है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और आगे-आगे देखिए होता है क्या?


निशांत की जेडीयू में आने की बात सबसे पहले कहने वाले मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले दो साल से निशांत कुमार को सियासत में लाने की मांग चल रही थी। बिहार के युवा पीढ़ी की डिमांड थी कि निशांत राजनीति में आएं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज जेडीयू में उनकी ज्वाइनिंग हो गई है। उन्होंने इसके लिए निशांत को बधाई दी और कहा कि देश के सभी वर्ग के लोगों को निशांत को समर्थन मिलेगा।


वहीं यह पूछे जाने पर कि कार्यकर्ता कह रहे हैं कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए, इस सवाल पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि आज तो निशांत की सिर्फ ज्वाइनिंग हुई है, देखते रहिए आगे क्या होता है। राजनीति संभावनाओं का खेल है, अभी तो शुरुआत हुई है और शुरुआत में ही यह हाल है तो समझ लीजिए कि आगे क्या होने वाला है। समय तय करेगा और पार्टी के बड़े नेता तय करेंगे कि निशांत को क्या जिम्मेवारी मिलेगी। पूरा देश सुन रहा है कि उनके समर्थक क्या चाहते हैं।


वहीं राबड़ी देवी के यह कहने पर कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़नी चाहिए उन्हे सीएम बना रहना चाहिए। इसपर उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार सीएम बने रहते थे तब ये लोग तरह तरह की बात किया करते थे और अब जब सीएम के पद को छोड़ना चाहते हैं तो उनके लिए घडियाली आंसू बहा रहे हैं।

पटना से फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता