ब्रेकिंग
Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर

निकल चुकी है महागठबंधन की हवा, सुशील मोदी ने कसा तंज - बड़े भाई के चुनावी सभा में कुर्सियां चल रही हैं

PATNA : बिहार में हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सारी बड़ी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं. पार्टी के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे हैं. इस दौरान पक्ष और विप

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सारी बड़ी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं. पार्टी के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे हैं. इस दौरान पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर खूब हमला बोल रहे हैं. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. मोदी ने ट्वीट के जरिये तंज कसते हुए लिखा कि "जो महागठबंधन के बड़े भाई और भाग्यविधाता बने हुए हैं, उनकी चुनावी सभा में  कुर्सियां चल जाती हैं."


मोदी ने कहा कि लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों के उपचुनाव में छह दलों का कथित महागठबंधन इतना बिखरा है कि घटक दल आपस में ही लड़ रहे हैं. वे एकदूसरे के समर्थन में प्रचार भी नहीं कर रहे हैं. इनके भीतर स्वार्थों का टकराव हिंसक रूप में फूट रहा है. मतदान से पहले ही महागठबंधन की हवा निकल चुकी है, जबकि दूसरी तरफ एनडीए पूरी तरह एकजुट है. हर सीट पर साझा प्रचार अभियान चलाया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी. क्योंकि लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया था. सूबे में करोड़ों लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया. किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये खाते में डाले जा रहे हैं. सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसद रिजर्वेशन का भी लाभ मिल रहा है. संसदीय चुनाव वाली मोदी लहर पहले से तेज हुई है. इसलिए एनडीए यहां फिर राजद को जीरो पर आउट करेगी.