ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

‘स्वच्छ ढंग से एक भी परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार’ : NEET पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी ने फिर बोला हमला

DELHI : नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार

‘स्वच्छ ढंग से एक भी परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार’ : NEET पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी ने फिर बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द किए जाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि अपनी नाकामी के कारण केंद्र की मोदी सरकार एक भी परीक्षा को स्वच्छ ढंग से सम्पन्न नहीं करा पा रही है।


प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘NEET-UG - पेपर लीक, NEET-PG - रद्द, UGC-NET - रद्द , CSIR-NET- रद्द, आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया गया है’। 


उन्होंने आगे लिखा, ‘हालत यह हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं’।