ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

नीरज का लालू पर वार, कहा- उनके शासन में खौफ में जी रही थी जनता, पोस्टर में लिखी बात है सच

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पटना की सड़कों पर आरजेडी के खिलाफ लगाये गये पोस्टर को सही बताया है. नीरज कुमार ने कहा है कि पोस्टर किसने लगाया, ये उन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पटना की सड़कों पर आरजेडी के खिलाफ लगाये गये पोस्टर को सही बताया है. नीरज कुमार ने कहा है कि पोस्टर किसने लगाया, ये उन्हें नहीं पता है लेकिन पोस्टर में लिखी बातें बिल्कुल सच हैं.


नीरज कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा है कि लालू के शासन में बिहार की जनता खौफ के साये में जी रही थी. साल 1990 से 2005 का दौर बेहद खौफनाक था. लालू के शासन को जंगलराज करार देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उनके शासन में बिहार में क्राइम की बहार थी.


नीरज कुमार ने पोस्टर में लिखे 'ठग्स ऑफ बिहार' को सही बताते हुए लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि लालू के राज में फिरौती के लिए अपहरण होता था फिर उसकी पंचायती कहां होती थी, सबको पता है. नीरज कुमार ने कहा कि पोस्टर में लिखी बातें लालू के शासन का सच है. बिहार की आम आवाम ने जो झेला है पोस्टर में वही लिखा गया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता