ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

NDA या महागठबंधन को मिलेगा VIP का साथ? फ्लोर टेस्ट के बाद फैसला लेंगे मुकेश सहनी

PATNA: बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले छिड़े सियासी घमासान पर सभी दलों की पैनी नजर है। बड़े सियासी खेल की संभावना के बीच पटना पहुंचे वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा है कि बि

NDA या महागठबंधन को मिलेगा VIP का साथ? फ्लोर टेस्ट के बाद फैसला लेंगे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले छिड़े सियासी घमासान पर सभी दलों की पैनी नजर है। बड़े सियासी खेल की संभावना के बीच पटना पहुंचे वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में क्या खेला होना है यह कल सबके सामने आ जाएगा।


मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जब भी युवाओं के रोजगार को लेकर काम किया जाता है तो उसमें अड़चन लगाया जाता है। ऐसे लोगों की कोशिश होती है कि बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिले। बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में यहां के युवा मजदूर का काम कर रहे हैं लेकिन राज्य की जनता इसका हिसाब लेगी। 


बिहार में जारी सियासी घमासान पर सहनी ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन अपने अपने तरीके से काम कर रहे हैं। कल फ्लोर टेस्ट में सारा चीज सामने आ जाएगा इसके बाद फैसला होगा। सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ कुछ काम तो बहुत अच्छे किए हैं इसमें कोई शक नहीं है। हम पहले भी उनकी इज्जत करते थे और अब भी करते हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं महागठबंधन के लोग सरकार गिराने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों को अपनी शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि कल जो भी होना होगा वह सामने आ ही जाएगा। क्या खेला होना है कल सबके सामने होगा।

टैग्स