ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों का नामांकन शुक्रवार को, हरिवंश और रामनाथ ठाकुर के साथ विवेक ठाकुर भी भरेंगे पर्चा

PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों का नामांकन कल यानी शुक्रवार को होगा. जेडीयू के उम्मीदवार हरिवंश और रामनाथ ठाकुर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों का नामांकन कल यानी शुक्रवार को होगा. जेडीयू के उम्मीदवार हरिवंश और रामनाथ ठाकुर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जबकि बीजेपी के इकलौते उम्मीदवार विवेक ठाकुर भी शुक्रवार को ही अपना पर्चा भरेंगे. विवेक ठाकुर आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. उनके स्वागत को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तैयारी की है.

बुधवार को जेडीयू ने उम्मीदवारों के नाम किया फाइनल

बुधवार को सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. हरिवंश फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं और अगर पार्टी उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए नहीं भेजती तो जेडीयू के हाथ से उपसभापति की कुर्सी निकल जाती.  बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू ने अपने अति पिछड़ा वोट बैंक को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाया है. इस लिहाज से रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे.

बीजेपी ने सीपी ठाकुर के बेटे का नाम किया फाइनल

बुधवार को बीजेपी ने बिहार से अपने एकमात्र राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. राज्यसभा का कार्यकाल पूरा कर रहे बीजेपी सांसद डॉ सीपी ठाकुर की जगह अब उनके बेटे विवेक ठाकुर को पार्टी ने  सदन में भेजने का फैसला किया. इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने भूमिहार वोट बैंक को अपने साथ जोड़े रखने की पूरी कोशिश की है. बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को ऐसा लगता है ठाकुर परिवार से किसी सदस्य को राज्यसभा भेजे जाने के बाद बिहार में भूमिहार वोट बैंक सिक्योर हो जाएगा.