ब्रेकिंग
BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारBPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तार

गर्भ में ही विकलांग हो गई विपक्षी एकता: NCP में टूट के बाद कुशवाहा तंज- जब मां ही कुपोषित है तो बच्चा कैसा होगा?

PATNA: महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद कहा जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी NCP में हुई टूट, पटना में विपक्षी दलों की बैठक का नतीजा है। महाराष्ट्र में हुए सियासी घमासान को ल

गर्भ में ही विकलांग हो गई विपक्षी एकता: NCP में टूट के बाद कुशवाहा तंज- जब मां ही कुपोषित है तो बच्चा कैसा होगा?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद कहा जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी NCP में हुई टूट, पटना में विपक्षी दलों की बैठक का नतीजा है। महाराष्ट्र में हुए सियासी घमासान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। नीतीश के विरोधियों का कहना है कि उनकी विपक्षी एकता की मुहिम की हवा निकल चुकी है। आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसको लेकर नीतीश पर तीखा तंज किया है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ है वह तो होना ही था। विपक्षी एकता के नाम पर पूरे देश में जो कोशिश चल रही है, उस कोशिश का नतीजा इसी रूम में आना था। विपक्षी एकता के नाम का जो शिशु है वह गर्भ में ही विकलांग हो गया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के सियासी घटना से मिली है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर इसलिए भी होना था कि जिस मां की कोख में विपक्षी एकता नाम का शिशु है, वह मां ही जब कुपोषित है तो बच्चे की क्या स्थिति होगी। 


कुशवाहा ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की सियासत में जो कुछ भी हुआ है आगे आने वाले दिनों में देशभर में सभी जगह ऐसी ही स्थिति दिखने वाली है। विपक्ष की एकता तार-तार होने की शुरुआत हो चुकी है और पूरे देश में यही स्थिति आने वाले दिनों में सामने आएगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि इंतजार कीजिए और देखते जाइए कि आगे क्या-क्या होता है।