ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

NCP में फूट पर बोले शरद पवार, यह नई बात नहीं है ऐसी बगावत पहले भी देखी, फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा

DESK: महाराष्ट्र में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है जो विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका है। शिंदे सरकार में एनसीपी नेता अजित पवार शामिल हो गये हैं। अजित पवार ने आज उपमुख्यम

NCP में फूट पर बोले शरद पवार, यह नई बात नहीं है ऐसी बगावत पहले भी देखी, फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है जो विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका है। शिंदे सरकार में एनसीपी नेता अजित पवार शामिल हो गये हैं। अजित पवार ने आज  उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार पांचवी बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने हैं। उनके 9 विधायक भी शिंदे सरकार में मंत्री बन गये हैं।


अजित पवार और 9 विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसी बगावत हो चुकी हैं, लेकिन पार्टी को फिर खड़ी करूंगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार की उनसे इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।


शरद पवार आगे कहते हैं कि दो दिन पहले पीएम मोदी ने एनसीपी को लेकर बयान दिया था कि एनसीपी खत्म पार्टी है। यही नहीं उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये थे। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली लेकिन एनडीए में शामिल होते ही सभी आरोप मिट गये। लेकिन अगले कुछ दिनों में लोगों को पता चल जाएगा कि इन एनसीपी नेताओं ने हाथ क्यों मिलाया है? 


जो लोग शामिल हुए हैं उन्होंने मुझसे संपर्क किया है और कहा है कि उन्हें बीजेपी ने आमंत्रित किया है। जबकि 6 जुलाई को हमने एक बैठक बुलाई थी जिसमें अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। पार्टी के अंदर भी कुछ बदलाव किये जाने थे लेकिन इससे पहले ही कुछ नेताओं ने अपना अलग रुख अपना लिया। शरद पवार ने कहा कि यह नई बात नहीं है। इससे पहले भी ऐसी बगावत देखी है लेकिन फिर से मैं पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा।


टैग्स