ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

MLC चुनाव : नवादा में चौंकाने वाला नतीजा, राजबल्लभ के भतीजे निर्दलीय अशोक यादव की जीत तय

NAWADA : विधान परिषद चुनाव में नवादा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नवादा में आरजेडी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार अशोक यादव की जीत लगभग तय हो गई है। अशोक यादव पूर्व विधायक

MLC चुनाव : नवादा में चौंकाने वाला नतीजा, राजबल्लभ के भतीजे निर्दलीय अशोक यादव की जीत तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : विधान परिषद चुनाव में नवादा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नवादा में आरजेडी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार अशोक यादव की जीत लगभग तय हो गई है। अशोक यादव पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए अशोक यादव टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव की जगह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया था।


पार्टी से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद अशोक यादव बागी हो गए थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। इसके बाद तेजस्वी के निर्देश पर अशोक यादव को 6 साल के लिए आरजेडी से बाहर कर दिया गया लेकिन अब अशोक यादव बड़ी जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। अशोक यादव फिलहाल पहली वरीयता के वोटों में बाकी उम्मीदवारों से 544 वोट से आगे हैं। अशोक यादव को पहली वरीयता के फिलहाल 22966 वोट मिले हैं जबकि आरजेडी के श्रवण कुशवाहा को 722 और जेडीयू के सलमान राजीव को 717 वोट मिले हैं।


अशोक यादव की जीत लगभग तय मानी जा रही है। फिलहाल यह नादरगंज पूर्वी से जिला परिषद हैं। अशोक यादव की जीत नवादा में एक बार फिर राजबल्लभ ट्रैक्टर की गवाही दे रहा है। राजबल्लभ यादव के दिन भले ही खराब हो गए हो लेकिन उनका असर नवादा में कम नहीं हुआ है और यही वजह है कि अब अशोक यादव जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता