ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

नवादा और गोविंदपुर विधायक ने की पहल, दुबई से मंगवाया 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, जिला प्रशासन को सौंपा

NAWADA: कोरोना की दूसरी लहर से लोग काफी परेशान हैं। वही इस वैश्विक महामारी में लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि भी सामने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नवादा जिले की जहां लोगों क

नवादा और गोविंदपुर विधायक ने की पहल, दुबई से मंगवाया 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, जिला प्रशासन को सौंपा
Santosh Singh
3 मिनट

NAWADA: कोरोना की दूसरी लहर से लोग काफी परेशान हैं। वही इस वैश्विक महामारी में लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि भी सामने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नवादा जिले की जहां लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना झेलनी पड़े उसे लेकर आरजेडी के दो विधायकों ने अच्छी पहल की है। लोगों की मदद के लिए सामने आए नवादा और गोविन्दपुर से आरजेडी विधायक ने 200 ऑक्सीजन सिलेंडर दुबई से मंगवाया और उसे जिला प्रशासन को सौंपा। 

कोरोना काल में मरीजों के लिए मसीहा बने गोविंदपुर के आरजेडी विधायक मो. कामरान और नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी ने मिलकर 200 ऑक्सीजन सिलेंडर दुबई से मंगवाया। ऑक्सीजन सिलेंडर को विशेष विमान से दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। जिसके बाद नवादा जिला प्रशासन को ऑक्सीजन सौंप दिया गया। आरजेडी के दोनों विधायक ने अपने निजी फंड से 200 ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी की। अपने क्षेत्र की जनता के लिए दोनों विधायकों ने दुबई से ऑक्सीजन को मंगवाया। आज शुक्रवार को जब ऑक्सीजन नवादा लाया गया तब उसे जिला प्रशासन को सौंपा गया।



 नवादा में कोरोना पेशेन्ट को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना ना पड़े इसे लेकर आरजेडी के दोनों विधायकों ने यह पहल की। जो इन दिनों कोरोना मरीजों के लिए किसी ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं। आरजेडी विधायक मो. कामरान ने बताया कि हमारा प्रयास है कि नवादा की जनता को ऑक्सीजन की कमी महसूस ना हो और वे अस्पताल से ठीक होकर ही अपने घर जाएं। इसी को लेकर उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए दुबई से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया है। 


गौरतलब है कि पहले भी अपने निजी फंड से आरजेडी विधायक मो. कामरान ने 50 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराया। इसके अलावे 5 वेंटिलेटर खरीदने के लिए अपने विधायक फंड से 25 लाख रुपये जिला प्रशासन को दिया है। वहीं नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी ने भी पिछले वर्ष 1 करोड़ 25 लाख रुपये सरकार के फंड में दिया और इस साल अपने क्षेत्र की गरीब जनता के लिए सामुदायिक किचेन चला रही हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता