ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

DELHI : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। दिल्ली स्थित ED दफ्तर में सोनिया गांधी से पूछताछ चल रही है।

नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में लिए गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। दिल्ली स्थित ED दफ्तर में सोनिया गांधी से पूछताछ चल रही है। इधर, सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसी पूरे देश में सत्याग्रह कर रहे हैं। ED की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर से विजय चौक तक मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया है।


कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ को केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बता रही है। कांग्रेस ने आज के प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। संसद का मानसून सत्र चालू होने के कारण दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर सत्याग्रह की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च किया।


राष्ट्रपति भवन मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस सांसदों ने उन्हें रोक दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इसके पहले भी सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुका है। तब सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंची थीं। 21 जुलाई को सोनिया गांधी से ED ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम राहुल गांधी से 50 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।