ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

National Doctor's Day 2021: PM मोदी आज चिकित्सकों को करेंगे संबोधित

DESK: एक जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। NATIONAL DOCTOR'S DAY के मौके पर आज दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चिकित्सकों को संबोधित क

National Doctor's Day 2021: PM मोदी आज चिकित्सकों को करेंगे संबोधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। NATIONAL DOCTOR'S DAY  के मौके पर आज दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चिकित्सकों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आईएमए ने किया है। देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का आज जन्मदिन और पुण्यतिथि है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।


डॉक्टर्स कम्यूनिटी ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं।  प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते रहे हैं। डॉक्टर्स डे के मौके पर आज 3 बजे पीएम मोदी डॉक्टरों को संबोधित करेंगे और इस दौरान उनसे बातचीत भी करेंगे। 



गौरतलब है कि भारत सरकार ने सबसे पहले नेशनल डॉक्टर्स डे 1991 में मनाया था। 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय भारत के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक रहे हैं।