ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विपक्ष के ये दिग्गज नेता : पहले समारोह में जाने से किया था इनकार

DELHI : नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए इंडी

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विपक्ष के ये दिग्गज नेता : पहले समारोह में जाने से किया था इनकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने समारोह में जाने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब उनका हृदय परिवर्तन होता दिख रहा है।


खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। खरगे ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का फैसला ले लिया है। इंडी गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेताओं से विमर्श करने के बाद खरगे ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया है।


हालांकि इंडी गठबंधन में शामिल टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो निमंत्रण मिला है और न ही वह जाएंगी। ममता ने कहा कि देश के लोगों को शुभकामना देती हूं कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को वोट नहीं दिया।