ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

'ठोक देंगे कट्टा कपार में ..., CM नीतीश के विधायक पर बदमाशों ने सरेआम तानी पिस्टल, स्कॉर्पियो में मौजूद थे बॉडीगॉर्ड

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी

'ठोक देंगे कट्टा कपार में ..., CM नीतीश के विधायक पर बदमाशों ने सरेआम तानी पिस्टल, स्कॉर्पियो में मौजूद थे बॉडीगॉर्ड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने जदयू विधायक की गाड़ी रोकी और उसके बाद पिस्टल भी तान दी। इसके बाद इस घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में बदमाशों ने ओवरटेक कर जदयू विधायक की गाड़ी रोक ली। इसके बाद हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया पर पिस्टल तान दी। विधायक के साथ ये वारदात उस समय हुई जब  वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का निरीक्षण कर लौट रहे। उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा और विधायक वाली नेम प्लेट भी लगी थी। इसके बावजूद इसके बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और उनके साथ गाली गलौज की। इस दौरान गाड़ी के अंदर उनके बॉडी गार्ड्स भी मौजूद थे। इस वजह से बदमाश फरार हो गए। 


वहीं, इस मामले में हिलसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रेम मुखिया ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का निरीक्षण कर लौट रहा था। पटेल कॉलेज से थोड़ी दूरी पर हथियार से लैस 2 बाइक पर 6 बदमाश आए। गाड़ी रुकवाई। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। बॉडी गार्ड्स बाहर निकले तो सभी बदमाश फरार हो गए। हमने उन लोगों का पीछा किया। वे लोग बुलेट से जा रहे थे। हथियार भी लहरा रहे थे। आगे जाकर एक बाइक कहां गई पता नहीं। रास्ते में पुलिस की गाड़ी मिल गई। हमें एक लड़का दिखाई दिया। पुलिस को बताया कि ये उनमें से एक है। उस दौरान बदमाशों में से एक लड़के को पकड़ लिया गया।


उधर, इस मामले में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि कि विधायक से जानकारी मिलने के बाद हिलसा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से एक बदमाश को पकड़ा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।