ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नीतीश के नालंदा में राहुल का यूथ कार्ड, मंत्री श्रवण कुमार के खिलाफ गुंजन पटेल को उतारा

PATNA : विधानसभा चुनाव में युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम में जुटे महागठबंधन की रणनीति अब खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट फाइनल क

नीतीश के नालंदा में राहुल का यूथ कार्ड, मंत्री श्रवण कुमार के खिलाफ गुंजन पटेल को उतारा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव में युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम में जुटे महागठबंधन की रणनीति अब खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट फाइनल की है उसमें नालंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नाम बेहद चौंकाने वाला है। पार्टी ने नीतीश कुमार के गृह जिले में उनके सबसे करीबी मंत्री के खिलाफ बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल नालंदा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 


नालंदा विधानसभा सीट पर श्रवण कुमार के खिलाफ गुंजन पटेल को कैंडिडेट बनाकर राहुल गांधी ने यूथ कार्ड खेल दिया है। श्रवण कुमार का राजनीतिक अनुभव बेहद लंबा रहा है लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को मैदान में उतारना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आपको बता दें कि नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है और श्रवण कुमार इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। हालांकि पिछली बार उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार से कड़ा मुकाबला झेलना पड़ा था। श्रवण कुमार 2015 के विधानसभा चुनाव में तकरीबन ढाई हजार वोटों से जीते थे। वह 1995 से इस सीट पर जीत हासिल करते रहे हैं। 


उधर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल को नालंदा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के अंदर युवाओं में उत्साह भर गया है। गुंजन पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी ने उन पर भरोसा किया है और वह नालंदा में चौंकाने वाला परिणाम देंगे गुंजन पटेल 16 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

टैग्स