ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

नीतीश के गृह जिले नालंदा में किसानों को नहीं मिल रहा खाद, गुस्सा फूटा तो पुलिस वाले को पीट डाला

NALANDA : बिहार में खाद की किल्लत को लेकर अलग-अलग जिलों से लगातार खबरें सामने आ रही है। खेती के इस मौसम में किसानों के लिए खाद और यूरिया की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनकर

नीतीश के गृह जिले नालंदा में किसानों को नहीं मिल रहा खाद, गुस्सा फूटा तो पुलिस वाले को पीट डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 NALANDA : बिहार में खाद की किल्लत को लेकर अलग-अलग जिलों से लगातार खबरें सामने आ रही है। खेती के इस मौसम में किसानों के लिए खाद और यूरिया की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। किसानों को लाख कोशिशों के बावजूद नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से उनके अंदर गुस्सा फूट रहा है।


दरअसल नालंदा जिले के इस्लामपुर में किसानों को खाद के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने आज सड़क जाम कर हंगामा किया। किसानों के हंगामे के बीच उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने हंगामे के दौरान पुलिस वाले की पिटाई कर दी। पुलिस वाले की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हंगामा करने के आरोप में कुल 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें 25 महिलाएं शामिल हैं।


खाद की किल्लत को लेकर बिहार में किस तरह की स्थिति है इसे दिखाने के लिए आरजेडी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आरजेडी एमएलसी ने लिखा है.. यह हाल विकास पुरुष माननीय नीतीश कुमार जी के गृह जिला का है। जहां के किसान यूरिया के लिए परेशान और बेहाल है। सरकार कहती है कि मेरे राज्य में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। और हम जीरो टोलरेंस पर कार्य करते हैं। 


जबकि दूसरी ओर बिस्कोमान एवं इफको ई बाज़ार की बात छोड़ दें तो बिहार में यूरिया की स्थिति इतनी भयावह है कि कहीं भी ₹400 प्रति बोरी मूल्य से कम दर पर किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि आज यूरिया के लिए लोग विधि-व्यवस्था तोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। देखिए इस्लामपुर थाना नालंदा जिले का वीडियो है जहां के ग़रीब किसान यूरिया के लिए उग्र होकर दारोगा जी के पीठ पर नगाड़ा बजा रहे है। लानत है ऐसे सरकार पर ! चुल्लू भर पानी में डूब मरे !