ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

माता रानी के दरबार में दानवीर, महानवमी पर की मां दुर्गा की पूजा

NALANDA: महानवमी के पावन अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नालंदा के विभिन्न मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया और उनकी पूजा अ

माता रानी के दरबार में दानवीर, महानवमी पर की मां दुर्गा की पूजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: महानवमी के पावन अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नालंदा के विभिन्न मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया और उनकी पूजा अर्चना की। इसी क्रम में राजू दानवीर हिलसा विधान सभा के परवलपुर बाजार और कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत बहोदी विगहा गांव में मां दुर्गा के पंडाल में माता के पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा का स्वरूप सौम्यता और वात्सल्य का प्रतीक है। माता का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो।


राजू दानवीर ने आगे कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अधर्म का बोलबाला हुआ है। तब तक मां ने अवतार लेकर उसका नाश किया है और मानव सभ्यता का कल्याण किया। माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। 


उन्होंने कहा कि दुर्गा मां सब दुष्टों का संहार करने वाली है। मान्यता है कि मां अपने भक्तों का बाल भी बांका नहीं होने देती।मां के एक हाथ में तलवार और दूसरे में कमल का फूल है। रक्तांबर वस्त्र, सिर पर मुकुट, मस्तक पर श्वेत रंग का अर्धचंद्र तिलक और गले में मणियों-मोतियों का हार हैं। शेर हमेशा माता के साथ रहता है।  इसलिए हम भी उनके इस पावन अवसर पर समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बनाए रखने की अपील करते हैं। 


दानवीर ने कहा कि मां ने हमेशा असुर कृत्यों का संहार कर मानव कल्याण के कार्य किए, इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर हमें भी मां मानवता के प्रति भाव को आत्मसात करने की जरूरत है। अंत में मैं नालंदा समेत तमाम बिहार वासियों के लिए माँ दुर्गा के आशीर्वाद से उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति हो, इसकी कामना करता हूं। आप इस अवसर पर उनके साथ जन अधिकार पार्टी के अन्य सदस्य गण भी मौजूद रहे।


माता रानी के दरबार में दानवीर, महानवमी पर की मां दुर्गा की पूजा