ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जहरीली शराब से हुई मौत पर आग-बबूला हुए आरसीपी, बोले... सीएम की जिद्द के कारण जा रही जान, जेडीयू - राजद का विलय महज एक ख्याली पुलाव

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में आये दिन लोगों की जान जहरीली शराब की वजह से जा रही है। इसी बीच अब बिहार के छपरा जिले में जहरली शराब के

जहरीली शराब से हुई मौत पर आग-बबूला हुए आरसीपी, बोले...  सीएम की जिद्द के कारण जा रही जान, जेडीयू - राजद का विलय महज एक ख्याली पुलाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में आये दिन लोगों की जान जहरीली शराब की वजह से जा रही है।  इसी बीच अब बिहार के छपरा जिले में जहरली शराब के सेवन से 39 लोगों की जान चली गई है। इसको लेकर राज्य के राजनीतिक महकमें में भी उथल - पुथल मची हुई है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री और बिहार के नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे आरसीपी सिंह ने अपना एक बयान ट्वीटर पर साझा किया है।  इसमें वह राज्य में लागू शराबबंदी कानून की हकीकत बता रहे हैं। 


जेडीयू के नेता और भारत सरकार के मंत्री रहे आरसीपी सिंह इन दिनों दोनों पदों से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह जिले नालंदा में जगह - जगह जाकर अपनी पहचान को और अधिक बढ़ावा दे रहे हैं।  इस दौरान वह मौका मिलते ही नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमलावर होने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच अब राज्य के अंदर जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर कहा कि, राज्य में जब शराबबंदी कानून लागु हुआ था तो जनता ने इसका समर्थन किया था, लोगों ने इनपर भरोसा किया था कि ये सही ढंग से इस कानून को लागु करेंगे। लेकिन, आज बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल है। मैंने इनको इस बात की जानकारी 2020 में ही दी थी, लेकिन इसके बाबजूद वो मेरी बात नहीं मानें। 


आरसीपी सिंह ने कहा कि, शराबबंदी कानून के कारण राजस्व का नुकसान तो ही रहा है , इसके साथ ही गांव के नवयुवक अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। इसलिए तत्काल एक कमिटी बनाकर इसे खत्म कर देना चाहिए। लेकिन, यह जिद्द वाले सीएम हैं और अपनी जिद्द के कारण लोगों की जान ले रहे हैं। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना चहिए कि आखिकार उनकी जिद्द की वजह से बिहार के साथ अन्याय क्यों हो। 


 इसके अलावा उन्होंने जेडीयू के राजद में विलय को लेकर कहा कि, यह पूरी तरह से ख्याली पुलाव है। उनको लगता है कि जब विलय हो जाएगा तो जनता परिवार बढ़ जाएगा. उनकी ताकत बढ़ जाएगी। लेकिन, जमीन पर कुछ होने वाला नहीं है। क्योंकि, उनकी पार्टी में जीतने व्यक्ति हैं सब व्यक्तिवाद सोच के हैं। समाजवादियों के साथ सबसे बड़ी समस्या क्या होती है कि वे सब लोग व्यक्तिवादी होते हैं।