ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

I.N.D.I.A. गठबंधन में फुट ! सीताराम येचुरी ने कहा ... हर राज्यों में नहीं होगा गठबंधन, जारी रहेगी कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई

NALANDA : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी हर राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। जरूरी नहीं कि जिन राज्यों में कांग्रेस से मेरी लड़ाई होती है वहां गठबंधन किया जाए। इसलिए हर राज्य में गठबंधन

I.N.D.I.A. गठबंधन में फुट ! सीताराम येचुरी ने कहा ... हर राज्यों में नहीं होगा गठबंधन, जारी रहेगी कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी हर राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। जरूरी नहीं कि जिन राज्यों में कांग्रेस से मेरी लड़ाई होती है वहां गठबंधन किया जाए। इसलिए हर राज्य में गठबंधन नहीं करेंगे उन राज्यों में गठबंधन नहीं होगा। हम तो यही कहेंगे कि हम जहां भी गठबंधन करेंगे ठोस परिस्थितियों के आधार पर करेंगे। यह बातें माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कही है।


दरअसल, विपक्षी दलों के नए गठबंधन यानी इंडिया के गठन के बाद यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि जो पार्टी यहां एकसाथ है क्या हो राज्यों में भी एकसाथ चुनाव लड़ेगी। अब यहीं सवाल बिहार के नालंदा में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी से किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि - हम हर राज्य में गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। गठबंधन का मतलब होता है जहां पार्टी ठोस परिस्थितियों के अनुरूप है या नहीं है। हमारे लड़ाई कई जगह पर कांग्रेस से है और आगे भी रहेगी।


वहीं, विपक्षी गठबंधन के तरफ से पीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि - पहले चुनाव होगा। उसके बाद हमारे गठबंधन में जीत कर जो सांसद आएंगे वहीं चुनाव करेंगे की उनका पीएम कौन होगा। अभी यह तय नहीं किया जाएगा।  इसके आलावा इतना तय है कि हमारा हर राज्य में गठबंधन नहीं होगा। हम जहां भी गठबंधन करेंगे ठोस परिस्थितियों के आधार पर करेंगे। बिहार और अन्य जगहों पर भी हमने यही किया है।