ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चिराग पासवान के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन, घोड़ी चढ़कर कार्यक्रम में पहुंचे

NALANDA: राजगीर में एलजेपी (रामविलास) के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन था। चिराग पासवान आज घोड़ी पर सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को म

चिराग पासवान के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन, घोड़ी चढ़कर कार्यक्रम में पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: राजगीर में एलजेपी (रामविलास) के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन था। चिराग पासवान आज घोड़ी पर सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। चिराग पासवान ने बिहार की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां के कानून मंत्री फरार हो जाएं, जहां कृषि मंत्री ये कहें कि मैं चोरों का सरदार हूं, वहां की सरकार कैसी होगी। 





आपको बता दें, चिराग पासवान का प्रशिक्षण शिविर कल यानी गुरुवार को शुरू हुआ था, जो 24 सितंबर तक चलेगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ को राजनीतिक हुंकार के लिए चुना है। चिराग पासवान राजगीर से पार्टी की नई राजनीतिक दिशा को तय करेंगे। राजगीर के कन्वेंशन हॉल में भारी तादाद में लोजपा (रामविलास) के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 





दरअसल, गुरुवार को ही इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। इस दौरान चिराग पासवान ने ऐलान कर दिया कि हमलोग कोई साल दो साल की सत्ता की तैयारी नहीं कर रहे है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेगी तो अगले 50 साल तक इस सरकार को कोई हिला नहीं सकेगा। हमें बिहार की सेवा करनी है। बिहार को जंगलराज से मुक्त करना है। हम आज मेहनत करेंगे तो कल परिणाम जरूर आएगा।


टैग्स