ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर, सड़क हादसों में 3 की मौत, चार की हालत नाजुक

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबर निकल कर सामने न आती ह

बिहार : नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर, सड़क हादसों में 3 की मौत, चार की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, इसपर नियंत्रण को लेकर पुलिस और अलग - अलग निजी संस्थानों के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जा रहा है। इसके बाबजूद हादसों के ग्राफ में कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों से तीन लोगों की मौत हो गई है।


दरअसल, बिहार के नालंदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना कतरीसराय मोड़ के पास हुई जहां दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है युवक सोहन कुमार मायापुर गांव से गृह प्रवेश में शिरकत करने के बाद कंबलबीघा आ रहा था, तभी कतरीसराय मोड़ के पास घटना घटी। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जबकि,दूसरी घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के हुरारी गांव के नजदीक हुई। जहां बाइक और ऑटो की टक्कर में युवक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गए. बताया जाता है कि यह लोग दो मोटरसाइकिल से फतुहा बरात में गए थे और लौटने के दौरान करायपरसुराय थाना क्षेत्र इलाके के हुरारी गांव के समीप तेज रफ्तार टेंपो ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। 


इसके आलावा तीसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। जहां हाईवे पर एक अज्ञात वाहन बाइक सवार को कुचल दिया और फरार हो गया. इस घटना में भी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने सभी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।