ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

CM नीतीश को चुनौती देने उनके गृह जिला पहुंची पुष्पम प्रिया चौधरी, नांलदा से की कार्यक्रम की शुरूआत

PATNA: करीब एक करोड़ रुपए का विज्ञापन छपवाकर सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देने का दावा पेश करने और खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: करीब एक करोड़ रुपए का विज्ञापन छपवाकर सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देने का दावा पेश करने और खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी आज सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंची और अपने कार्यक्रम की शुरूआत नालंदा से की. यहां पर पहली बार एक किसान को अपनी पार्टी का सदस्य भी बनाया. 

देखिये वीडियो: 

नालंदा से कार्यक्रम की शुरूआत

चौधरी ने कहा कि बिहार को बदलने की प्लुरल्स की योजना बहुत स्पष्ट है. अंतराष्ट्रीय ज्ञान और जमीनी अनुभव की साझेदारी ताकि कृषि क्रांति, औद्योगिक क्रांति और नगरीय क्रांति की नई कहानी लिखी जा सके. सुमंत कुमार जैसे कृषि उद्यमी बिहार के इस सुनहरे भविष्य की मिसाल बनेंगे. आज नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर प्लुरल्स में शामिल होने पर आपको बहुत बधाई और शुभकामनाएं. आपके साथ मिलकर हम बिहार की कृषि व्यवस्था का इतिहास और भूगोल बदलेंगे.

कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी

8 मार्च को बिहार के अखबारों में छपे एक विज्ञापन ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी. इस विज्ञापन में पुष्पम प्रिया चौधरी नाम खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बिहार के सियासी गलियारे के भी ज्यादातर लोग पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में नहीं जानते थे. छानबीन के बाद पता चला कि पुष्पम कोई और नहीं बल्कि जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी है जो लंदन में रहती है. पुष्पम प्रिया चौधरी ने नई राजनीतिक पार्टी 'प्लूरल्स' बनाया है. वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, उनके साथ कौन-कौन से नेता हैं ऐसी कोई जानकारी अब तक नहीं दी गयी है. उन्होंने अपने विज्ञापन में लिखा है कि जो बिहार से प्यार करते हैं और राजनीति से नफरत उनके लिए ये सही प्लेटफॉर्म है. पुष्पम लोगों से उनकी पार्टी ज्वाइन कर सत्ता में बैठे लोगों से ताकत छीनने को कह रही हैं. पुष्पम के ट्वीटर और फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है.  चौधरी विज्ञापन पर करीब एक ही दिन में एक करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं.