ब्रेकिंग
Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा

नालंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले उपेंद्र कुशवाहा..मर जायेंगे लेकिन अब नीतीश के झांसे में नहीं आएंगे

NALANDA: नालंदा में उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मर जायेंगे लेकिन नीतीश कुमार के झांसे में अब नहीं आएंगे। राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक दल के कार्यकर्ता स

नालंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले उपेंद्र कुशवाहा..मर जायेंगे लेकिन अब नीतीश के झांसे में नहीं आएंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:  नालंदा में उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मर जायेंगे लेकिन नीतीश कुमार के झांसे में अब नहीं आएंगे। राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने यह बातें कही। बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब जेडीयू में शामिल हुए थे तब पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किए और सबसे पहले हम ही ने नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताया था। 


जेडीयू को नंबर वन पार्टी बनाने की बात कही थी। मौका मिलता तो पार्टी को हम जरूर मजबूत बनाते और जिसके बाद नीतीशजी पीएम रेस में शामिल भी हो सकते थे लेकिन उन्होंने अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार ली। राज्य में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि 2005 से पहले वाली स्थिति बिहार में फिर दिखने लगी है। जंगलराज राज पार्ट टू फिर से आने लगा है। पूरी तरह आरजेडी के लोग शासन में यदि आ जाएगे तब बिहार की क्या स्थिति होगी इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। 


जेडीयू को लेकर उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड अब खाली डब्बा की तरह बच गयी है। अब नीतीश कमजोर जनाधार पर खड़ा होकर देश के लोगों से वोट मांगने जाएंगे। राजद वालों को इनकी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं इसलिए नीतीश के साथ है। लालू जी के सामने नीतीश ने घूटना टेक दिया है। बिना लालू से परमिशन के नीतीश कुछ नहीं कर सकते हैं। एक समय था जब नीतीश जी सीना ऊंचा करके गरजकर बोलते थे आज हर चीज के लिए उन्हें लालू जी से पूछना पड़ता है। 


टैग्स