ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

नालंदा में फाइनल नाइट क्रिकेट मैच का शुभारंभ, जाप नेता राजू दानवीर ने खिलाड़ियों को दी बधाई

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा के MPS स्कूल द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट मैच 2023 के फाइनल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़

 नालंदा में फाइनल नाइट क्रिकेट मैच का शुभारंभ, जाप नेता राजू दानवीर ने खिलाड़ियों को दी बधाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा के MPS स्कूल द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट मैच 2023 के फाइनल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राजू दानवीर ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


उन्होंने कहा कि युवा खेलों के माध्यम से अपने जीवन को सकारात्मक और समृद्ध बनाने का मार्ग ढूंढ सकते हैं और सामाजिक उत्थान का सहयोग कर सकते हैं। साथ ही युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों से भी अवगत होकर देश व समाज के लिए राजनीति में भी सक्रिय होना होगा। 


दानवीर ने इससे पहले आयोजन में शामिल हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजेता टीम को सम्मानस्वरूप 5,000 और उपविजेता टीम को 25,00 नकद पारितोषिक दिया। वहीं आयोजक श्री चिंटू यादव और कुणाल बनर्जी ने राजू दानवीर को कार्यक्रम में शामिल होने पर सम्मानित भी किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें