ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

नागपुर के अंदर नवंबर महीने में हो सकती है I-N-D-I-A की बैठक, ममता से की फोन पर चर्चा

DESK : विपक्षी दलों के गठबंधन वाली I-N-D-I-A की अगली बैठक नवंबर में होने की संभावना है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर

नागपुर के अंदर नवंबर महीने में हो सकती है I-N-D-I-A की बैठक, ममता से की फोन पर चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : विपक्षी दलों के गठबंधन वाली I-N-D-I-A की अगली बैठक नवंबर में होने की संभावना है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ फोन पर चर्चा की। इसके बाद अब यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक, विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक नागपुर में नवंबर महीने में होने वाला है। 


दरअसल, विदेश दौरे में चोट लगने के कारण डाॅक्टरों की सलाह पर फिलहाल बंगाल की सीएम  कालीघाट स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहीं है। ऐसे में इन तीनों नेताओं ने ममता बनर्जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी हालचाल जाना है। इसके बाद तृणमूल नेताओं के अनुसार, इस बातचीत में  'I-N-D-I-A' की अगली बैठक पर चर्चा की गयी। इसमें कांग्रेस और राकांपा नेता इस महीने के ही अंत में नागपुर में बैठक के पक्ष में हैं। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ममता ने सुझाव दिया कि अगर चार-पांच नवंबर तक बैठक होती है, तो वह जा सकती हैं। ममता बनर्जी के सुझाव पर तीनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की। जसिके बाद अब ऐसा माना  माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 'I-N-D-I-A' की अगली बैठक चार-पांच नवंबर को नागपुर में होगी और ममता बनर्जी उसमें शामिल होंगी। 


उधर, नागपुर के अलावा लखनऊ, कोलकाता और दिल्ली में भी अगली बैठक को लेकर चर्चा है। हालांकि पिछले महीने 13 सितंबर को विपक्षी दलों के समन्वय समिति की बैठक में जिन पांच शहरों को शाॅर्ट लिस्टेड किया गया था, उसमें नागपुर फाइनल हुआ था।आपको बताते चलें कि विपक्षी गठबंधन की इससे पहले तीन बैठकें हो चुकी है। पटना, मुंबई व बेंगलुरु में होने वालीं तीनों बैठकों में ममता हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि विपक्षी गठबंधन में सीट समझौते को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।