ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नगर निकाय चुनाव को लेकर PHC में याचिका दायर, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

PATNA: नगर निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है। याचिकाकर्ता सिद्धार्थ शंभू ने CM नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदे

नगर निकाय चुनाव को लेकर PHC में याचिका दायर, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नगर निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है। याचिकाकर्ता सिद्धार्थ शंभू ने CM नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी करने की मांग पटना हाईकोर्ट से की।


सिद्धार्थ शंभू ने अपनी याचिका में इस बात का जिक्र है कि राज्य सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। निकाय चुनाव की घोषणा के बावजूद  विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है। जो आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है।


बता दें कि स्थानीय निकाय, नगरपालिका में वार्ड सदस्यों समेत अन्य पदों के लिये होने वाले चुनाव में आचार संहिता लागू करने, निष्पक्ष चुनाव के लिए रिट याचिका दायर की गयी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सरकार, मंत्रियों, विधानसभा व विधान परिषद के सदस्यों समेत अधिकारियों द्वारा सत्ता पक्ष महागठबंधन से जुड़े उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाया जा सकता है। याचिकाकर्ता सिद्धार्थ शंभू ने बताया कि सत्ता का दुरुपयोग राज्य सरकार कर रही है। 


याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि 27 नवंबर को राजगीर में गंगा वाटर सप्लाई स्कीम योजना का उद्घाटन, राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल का नालंदा में 12 दिसंबर को उद्घाटन किया गया वहीं 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जो कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन है। 


याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अनुरोध किया कि इस गैरकानूनी काम को करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाये।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें