ब्रेकिंग
चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

नागालैंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा RJD, भाजपा के कई नेता हो सकते हैं शामिल

PATNA : खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कवायद में जुटी राजद नागालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सारी तैयारी कर ली है। पार्टी ने फैसला किया है कि वह यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़

नागालैंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा RJD, भाजपा के कई नेता हो सकते हैं शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कवायद में जुटी राजद नागालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सारी तैयारी कर ली है। पार्टी ने फैसला किया है कि वह यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही।नहीं, यहां राजद ने भाजपा को भारी झटका देने की तैयारी कर ली है।


दरअसल, आगामी 27 फरवरी को नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसको लेकर 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी तय की गई है। इस बीच अब खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की जद्दोजहद में लगी राजद ने यहां 6 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। इसको लेकर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है बस उनका अधिकृत घोषणा किया जाना बाकी है। इस बात की पुष्टि खुद पार्टी के महासचिव श्याम रजक ने की है।


राजद के महासचिव श्याम रजक ने बताया कि, राष्ट्रीय जनता दल नागालैंड में 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। उसमें दीमापुर भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नागालैंड में कई ऐसे भाजपा के नेता है जो राजद में शामिल होना चाहते हैं उनसे सोमवार को फोन पर बातचीत होगी इसके बाद उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव से मिलवाया जाएगा। तेजस्वी यादव ही पार्टी में किसी को शामिल करवाने को लेकर अधिकृत हैं, इसलिए अंतिम निर्णय उनका ही होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन लोगों के शामिल होने के बाद हो सके तो कुछ सीटों में बढ़ोतरी हो, लेकिन फिलहाल अभी 6 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।


मालूम हो कि, नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने अभी किसी भी दल के साथ तालमेल नहीं किया है। लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यहां राजद किसी के साथ तालमेल कर चुनाव मैदान में उतर सकती है। हालांकि राजद और जदयू के साथ तालमेल के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता ने बताया कि अभी तक जदयू के साथ मिलकर प्रत्याशी दिए जाने पर कोई बातचीत नहीं हुई है।


आपको बताते चलें कि नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजद के तरफ से पूरी स्थिति की जायजा लेने को लेकर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत और भोला यादव को नागालैंड भेजा गया था। इन दोनों ने वहां से एक रिपोर्ट तैयार कर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी थी। इसके बाद अब आज राजद के प्रतिनिधि फिर से नागालैंड जा रहे हैं और वहां समीक्षा कर सारे रिपोर्ट तेजस्वी यादव को देंगे।