ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

विवादित बयानबाजी करने पर एक्शन में BJP आलाकमान, गिरिराज सिंह को जेपी नड्डा ने किया तलब

DELHI: अपने विवादित बयानों से अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बीजेपी आलाकमान खफा है. ख़बरों के मुताबिक विवादित बयानबाजी करने के कार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: अपने विवादित बयानों से अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बीजेपी आलाकमान खफा है. ख़बरों के मुताबिक विवादित बयानबाजी करने के कारण बीजेपी गिरिराज सिंह से नाराज है. जिसके कारण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को तलब किया है.


हाल के दिनों में गिरिराज सिंह ने कई मुद्दों पर विवादित बयान दिया है. बेगूसराय में शुक्रवार को CAA के समर्थन में आयोजित रैली में गिरिराज सिंह ने कहा था कि भारतवंशियों पर उंगली उठाने वालों को वो आंखें निकाल देंगे. इसके साथ ही कुछ दिन पहले गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री बताया था. सहारनपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हैं, चाहे हाफिज शहीद ही क्यों ना हो सबके तार यहीं से जुड़े हैं.


गिरिराज सिंह ने कहा था कि 'देवबंद सीएए के खिलाफ नहीं है हमारे भारत के खिलाफ है, क्योंकि अगर यह केवल सीएए के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे. इन लोगों ने भारत को कमजोर करने और भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात कह डाली. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में ज़हर भरा जा रहा है और जहां-जहां भी ये विरोधी आंदोलन चल रहे हैं, वह सीएए के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ है.'


टैग्स