ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर

‘नड्डा लालू की बुराई नहीं करेंगे तो PM मोदी उनकी दाल-रोटी छीन लेंगे’ BJP अध्यक्ष पर तेजप्रताप का पलटवार

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पटना पहुंचे थे। इस दौरान बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्हो

‘नड्डा लालू की बुराई नहीं करेंगे तो PM मोदी उनकी दाल-रोटी छीन लेंगे’ BJP अध्यक्ष पर तेजप्रताप का पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पटना पहुंचे थे। इस दौरान बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू परिवार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बीजेपी किसी को अपने कंधे पर नहीं बैठाएगी और अपने बल पर बिहार में सरकार बनाएगी। नड्डा के बयान पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव ने पलटवार दिया है। 


तेजप्रताप ने कहा है कि कोई भी बिहार में चक्कर लगाएगा उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नरेंद्र मोदी भी आएंगे तो बिहार से हार कर वापस जाएंगे। जेपी नड्डा के दावा करने पर कि बीजेपी बिहार में अपने दम पर सरकार बनाएगी, इसपर तेजप्रताप ने कहा कि अपने दम पर तो वे लोग हार भी तो रहे हैं। अमित शाह और बीजेपी के अन्य नेता हनुमान जी की गदा लेकर घूम रहे थे लेकिन बजरंगबली का गदा उन्हीं को लग गया।


तेज प्रताप ने नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि जेपी नड्डा जबतक आरजेडी की बुराई नहीं करेंगे और लालू प्रसाद का नाम नहीं लेंगे तब तक उनका काम नहीं चलने वाला है, इसलिए बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा आरजेडी और लालू परिवार की बुराई नहीं करेंगे तो नरेंद्र मोदी उनकी दाल रोटी छीन लेंगे। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों को लेकर जेपी नड्डा द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों कोई खत्म नहीं कर सकता है। फर्स्ट बिहार के लिए शैलेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता