ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

नड्डा का मिशन बिहार, जो BJP ने अबतक देश में कहीं नहीं किया वो यहां होगा

PATNA : बिहार में पार्टी की पतली हालत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन बिहार का प्लान लेकर पटना पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 और

नड्डा का मिशन बिहार, जो BJP ने अबतक देश में कहीं नहीं किया वो यहां होगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पार्टी की पतली हालत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन बिहार का प्लान लेकर पटना पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 और 31 जुलाई को पटना में होंगे और इस दौरान बिहार में बीजेपी पहली बार ऐसा करने जा रही है, जो अब तक देश में कहीं भी नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी पहली बार सातों मोर्चे का एक साथ बैठक आयोजित करने जा रही है। 


देश में पहली बार ऐसा होगा जब बीजेपी के सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, एसी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा की  संयुक्त बैठक होगी। इन मोर्चों के कार्यसमिति की बैठक एक साथ होने जा रही है। इसमें देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 750 से है। इसे लेकर पार्टी के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के साथ साथ बैठक को लेकर स्थान का भी चयन किया जा रहा है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को देखते हुए अलग-अलग 24 से कमेटियां बनाई गई हैं। इनके प्रभारियों की घोषणा पार्टी अगले एक-दो दिन में पार्टी कर देगी। पार्टी के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक भी हो चुकी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के अलावे नितिन नवीन, नंदकिशोर यादव, अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया जैसे नेता शामिल रहे हैं। आयोजन पटना में होना है लिहाजा पटना के जनप्रतिनिधियों को खास भूमिका भी दी जा रही है।

टैग्स