ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत

मुजफ्फरपुर विधायक के बॉडीगॉर्ड ने दिखाई दबंगई, ट्रक ड्राइवर की कर दी पिटाई

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर पर थोड़ी देर पहले अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब नगर विधायक विजेंदर चौधरी का काफिला भगवानपुर गोलंबर से गुजर

मुजफ्फरपुर विधायक के बॉडीगॉर्ड ने दिखाई दबंगई, ट्रक ड्राइवर की कर दी पिटाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर पर थोड़ी देर पहले अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब नगर विधायक विजेंदर चौधरी का काफिला भगवानपुर गोलंबर से गुजर रहा था ठीक उसी समय चांदनी चौक के तरफ आ रही ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में नगर विधायक के काफिले की एक गाड़ी ने उसे टक्कर मारी दी। इसके बाद उस गाड़ी में सवार विधायक के अंगरक्षकों ने उतरकर ट्रक ड्राइवर की क्लास लगा दी। 



मिली जानकारी के अनुसार, विधायक विजेंदर चौधरी के अंगरक्षक ने इस टक्कर के बाद अपना आपा खो दिया और उसने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी, उसके बाद उसने ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। इधर, नगर विधायक के अंग रक्षकों की इस दबंगई से स्थानीय लोग उग्र हो गए। लेकिन, इसके बाबजूद विधायक के अंग रक्षकों ने दबंगई नहीं छोडी। 


वहीं, जब इस मामले की अधिक जानकारी लेने पत्रकार घटनास्थल पर पहुंचे और ड्राइवर और विधायक के अंगरक्षक का पक्ष लेने की कोशिश की तो खुद को फंसता देख विजेंद्र चौधरी के अंगरक्षक वहां से फरार हो गए। उसके बाद नगर विधायक के फोन पर स्थानीय मुखिया पति मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे और प्रशासन से दबाव बनाकर ट्रक ड्राइवर को भागने को मजबूर किया। ड्राइवर ने बताया कि स्थानीय नेता पुलिस के साथ पहुंचे और दबाव देने लगे आवेदन नहीं देने के लिए । मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी के द्वारा धमकी दी गई जल्दी गाड़ी हटाओ नहीं तो जबरदस्त पिटाई करेंगे ।