ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

सम्मानित किए जाएंगे क्षत्रिय पंचायत जनप्रतिनिधि, पटना में बड़ी संख्या में होगा जुटान

MUZAFFARPUR: क्षत्रिय समाज के लोगों को गोलबंद करने के उद्देश्य से राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में 18 जून को पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। महार

सम्मानित किए जाएंगे क्षत्रिय पंचायत जनप्रतिनिधि, पटना में बड़ी संख्या में होगा जुटान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: क्षत्रिय समाज के लोगों को गोलबंद करने के उद्देश्य से राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में 18 जून को पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। महाराणा प्रताप वीर कुंवर सिंह विचार मंच की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे। इसको लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जेडीयू के प्रदेश महासचिव और एमएलसी संजय सिंह और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह समेत मंच के कई सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले भर से क्षत्रिय समाज के सैकड़ों जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक के माध्यम से क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जेडीयू नेता संजय सिंह ने बताया कि 18 जून को आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह के माध्यम से जिलों से आए पंचायत प्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायत की त्रुटियों को मंच के समक्ष रखेंगे।


जिसके बाद मंच की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और पंचायती राज व्यवस्था की त्रुटियो को दूर करने की कोशिश की जाएगी। संजय सिंह ने बताया कि समाज के लोगों को गोलबंद करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। क्षत्रिय समाज के लोग जब गोलबंद होंगे तो उनकी राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्ति होगी। वहीं बिहार में जातीय जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से सवर्ण जाति के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं।


सम्मानित किए जाएंगे क्षत्रिय पंचायत जनप्रतिनिधि, पटना में बड़ी संख्या में होगा जुटान

टैग्स