ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नीतीश और जेडीयू को लेकर PK ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा-कागज पर नोट कर लो, JDU को लोकसभा चुनाव में इतनी सीटें मिलेगी

PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जेडीयू और नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। चुनावी रणनीतिकार के रूप में उन्होंने साफ तौर पर यह कह दिया है कि 2024 में होने वाले ल

नीतीश और जेडीयू को लेकर PK ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा-कागज पर नोट कर लो, JDU को लोकसभा चुनाव में इतनी सीटें मिलेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जेडीयू और नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। चुनावी रणनीतिकार के रूप में उन्होंने साफ तौर पर यह कह दिया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड यानि तीर छाप का 5 उम्मीदवार भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।  


प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार की छवि खराब हो गयी है और बिहार में जेडीयू का संगठन नहीं बचा है। लोगों की विश्वसनीयता ही खत्म हो चुकी है। बार-बार पाला बदलने से लोग नीतीश कुमार का मजाक उड़ा रहे हैं। किसी जमाने में उन्हें लोग सुशासन बाबू के नाम से जानते थे लेकिन आज उन्हें लोग कुर्सी कुमार के नाम से जानते हैं। यह कहते हैं कि कुर्सी के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। कभी बीजेपी में जा सकते हैं तो कभी बीजेपी का दामन छोड़ भी सकते हैं। 


प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि मैंने बंगाल को लेकर भी भविष्यवाणी की थी कहा था कि बंगाल में भाजपा को सौ सीट भी नहीं आएगा। आज बिहार के नजरिये से भी जेडीयू और नीतीश की पार्टी के लिए यह भविष्यवाणी करता हूं कि बिहार में चाहे जो कुछ हो जाए लेकिन तीर छाप से चुनाव लड़ने वाले 5 लोग भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने यह बातें मुजफ्फरपुर में कही। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी किया है कि इंडिया गठबंधन और एनडीए कितनी-कितनी सीटों पर जीतेगी। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता