ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

मुजफ्फरपुर पुलिस पर महिलाओं को पीटने का आरोप, बोले मुकेश सहनी..पुलिस प्रशासन को चूड़ी पहन लेनी चाहिए

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पुलिस पर महिलाओं को लात-घूंसे और राइफल की बट से पीटने का आरोप लगा है। महिलाओं के साथ अश्लील हरकत किये जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस की इस बर्बर

मुजफ्फरपुर पुलिस पर महिलाओं को पीटने का आरोप, बोले मुकेश सहनी..पुलिस प्रशासन को चूड़ी पहन लेनी चाहिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पुलिस पर महिलाओं को लात-घूंसे और राइफल की बट से पीटने का आरोप लगा है। महिलाओं के साथ अश्लील हरकत किये जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण पिटाई से घायल महिलाओं का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। पीड़ित महिलाओं से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि पुलिस को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। 


मुजफ्फरपुर जिले के सिवाय पट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर पानापुर गांव में बीते 21 जनवरी को अवैध शराब मामले में छापेमारी की गयी थी। इस दौरान अवैध शराब बरामद किया गया था। जिसमें कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया था। इसी मामले को लेकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीते 22 अप्रैल को पुलिस ने गांव में आरोपितों के घर पुलिस वारंट लेकर पहुंची थी। तभी कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी और कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिसके बाद सिवाय पट्टी थाने के पदाधिकारी सुमन झा के बयान पर पुलिस ने 21 लोगों को नामजद और करीब 30 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया। 


इस हमले में कुछ स्थानीय लोग भी घायल हुए थे। जिसमें दो महिला घायल हो गयी। जिनका इलाज एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिलाएं पुलिस पर बर्बरतापूर्ण पिटाई करने का आरोप लगा रही है। अस्पताल में भर्ती महिला से मिलने कई नेता और मंत्री भी पहुंचे। सभी कई सवाल सरकार और प्रशासन पर खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। 


मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज पुलिस प्रशासन बिहार में फेल है। सबको चूड़ी पहन लेनी चाहिए। अवैध शराब का कारोबार फलफुल रहा है। सभी जगहों पर शराब बेचने वाले लोग शराब बेच रहे लेकिन शासन-प्रशासन सिर्फ निर्दोष पर कार्रवाई कर रही है और उन्हें मामले में फंसा रही है। मुकेश सहनी ने कहा कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता