ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का विरोध, लोहार समाज के लोगों ने की नारेबाजी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के बरुराज में करोड़ो रूपये की लागत से बने एथनॉल प्लांट और शहरी क्षेत्र के बेला औद्योगिक क्षेत्र में बैग क्लस्टर का शुभारंभ करने पहुंचे

मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का विरोध, लोहार समाज के लोगों ने की नारेबाजी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के बरुराज में करोड़ो रूपये की लागत से बने एथनॉल प्लांट और शहरी क्षेत्र के बेला औद्योगिक क्षेत्र में बैग क्लस्टर का शुभारंभ करने पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार का लोहार समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया।


मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री समीर महासेठ,मंत्री विजय चौधरी के अलावे भाजपा के कई पूर्व मंत्री भी थे। कार्यक्रम स्थल पर जाने के दौरान बरुराज इलाके में लोहार समाज के लोगों द्वारा अपने समाज को विभिन्न हिस्सों में विभक्त किये जाने का विरोध किया गया ।


हाथ मे बैनर पोस्टर लेकर लोहार समाज के लोगों ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। हालांकि विरोध की सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन विरोध कर रहे महिलाओं और पुरुषों को जब तक वहां से पुलिस हटाती तबतक सीएम का काफिला वहां से होकर गुजर गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता