ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

मुजफ्फरपुर: बॉयलर हादसे में घायल पीड़ितों को देखने पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री, डॉक्टरों को दिया निर्देश

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्थित बेला में नूडल्स बनाने की एक निजी फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट में घायल हुए मजदूर और उनके परिजनों से मिलने आज बिहार के श्रम संसाधन मंत्री श्री जीवे

मुजफ्फरपुर: बॉयलर हादसे में घायल पीड़ितों को देखने पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री, डॉक्टरों को दिया निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्थित बेला में नूडल्स बनाने की एक निजी फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट में घायल हुए मजदूर और उनके परिजनों से मिलने आज बिहार के श्रम संसाधन मंत्री श्री जीवेश कुमार पहुंचे. मंत्री एस.के.एम.सी.एच, मुजफ्फरपुर पहुंच सभी घायलों का हाल चाल लिए और परिजनों से बात की. 


इस दौरान उन्होंने पीड़ित घायल कामगारों के उचित उपचार हेतु हॉस्पिटल के सुपरिन्टेन्डेन्ट और डॉक्टरों को निर्देशत किया. बता दें कि इस विस्फोट में सात मजदूरों की मौत हो गई थी. इनमें से पांच के शव की पहचान हुई है. 2 अन्य मजदूरों के शव की पहचान करने में प्रशासन जुटा है. तीन पीड़ित परिवारों को आज मुआवजा मिलेगा. दो पीड़ित परिवार को कल देर रात SDO ने चेक दे दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल की 4-4 लाख सहायता राशि देने का एलान कर दिया था.  


वहीं बीती रात बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई अंशुल स्नैक्स और बेवरेज प्रा. लि. की इकाई का दौरा कर भीषण हादसे की वजह से फैक्ट्री में हुए नुकसान का जायजा लिया था. अंशुल स्नैक्स और बेवरेज प्रा. लि. की इकाई को देखने के साथ बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बॉयलर फटने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई प्रभात खबर की प्रिंटिंग इकाई और पास के ही चूड़ा मिल का भी दौरा किया था.   


अंशुल स्नैक्स, प्रभात खबर की प्रिंटिंग इकाई और चूड़ा मिल में हुए नुकसान का उन्होंने जायजा लिया था. निरीक्षण के दौरान मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बॉयलर फटने की वजह की मुकम्मल जांच की जाएगी और फैक्ट्रियों के नुकसान का भी आंकलन किया जाएगा.



टैग्स