ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मृतक संगम सुलभ के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, परिजनों को न्याय दिलाने का जताया भरोसा

MUZAFFARPUR: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने संगम सुलभ की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मीनापुर थाना क्षेत्र के रमतोमहां गांव में बीते 31 मई को अपराधियों ने धारदार हथियार से ह

मृतक संगम सुलभ के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, परिजनों को न्याय दिलाने का जताया भरोसा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने संगम सुलभ की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मीनापुर थाना क्षेत्र के रमतोमहां गांव में बीते 31 मई को अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। 13 जून को एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान संगम सुलभ की मौत हो गयी थी। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। पीड़ित परिवार से मिलने  गुरुवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार अपनी टीम के साथ रमतोमहां पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा जताया।


इस घटना को बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अजीत कुमार ने कहा कि बिहार में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गये हैं। आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर दिन के उजाले में धारदार हथियार से हमला कर संगल सुलभ को अधमरा कर दिया था। जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। अजीत कुमार ने कहा कि इस जुर्म को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है तो हम सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा एक-दो दिन में इस घटना को लेकर हम परिजनों, समाज के बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस के आलाधिकारी से मिलकर अपनी बात उनके समक्ष रखकर न्याय की गुहार लगाएंगे। यदि समय सीमा के अंदर न्याय नहीं मिला, तो हम सड़क पर उतर कर इस  जघन्य अपराध के खिलाफ संघर्ष करेंगे। 


बता दें कि मृतक चौधरी परिवार उस गांव में अल्पसंख्यक हैं। यह परिवार वर्षों से लीची के व्यापार से जुड़ा था। अपराधियों को रंगदारी नहीं देने की वजह से संगम सुलभ की हत्या कर दी गयी। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने परिजनों को ढाढस बढ़ाया। परिजनों से मिलने वालों में पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, रमेश ठाकुर ,रमेश कुमार , विवेक रंजन, नुनू मिश्रा, रंजीत ठाकुर, मनमोहन सिंह, कुंदन कुमार सिंह, दिनेश सिंह , हरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुमन कुमार सिंह, दिनेश पांडेय प्रमुख थे।

मृतक संगम सुलभ के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, परिजनों को न्याय दिलाने का जताया भरोसा


मृतक संगम सुलभ के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, परिजनों को न्याय दिलाने का जताया भरोसा


मृतक संगम सुलभ के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, परिजनों को न्याय दिलाने का जताया भरोसा

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता