ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

एलटीसी घोटाला मामले में दोषी अनिल सहनी ने दिया सफाई, कहा - खाते में नहीं आया एक भी रुपया, CBI बीजेपी का तोता

MUZAFFARPUR : बिहार विधानसभा सचिवालय क तरफ से अधिसूचना जारी कर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधायक रहे डॉ अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इनके ऊपर यह कार्रवाई एलटीसी घोटाला में तीन

एलटीसी घोटाला मामले में दोषी अनिल सहनी ने दिया सफाई, कहा - खाते में नहीं आया एक भी रुपया, CBI बीजेपी का तोता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार विधानसभा सचिवालय क तरफ से अधिसूचना जारी कर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधायक रहे डॉ अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इनके ऊपर यह कार्रवाई एलटीसी घोटाला में तीन साल की सजा होने के बाद की गई है। इसके बाद अब इस पुरे मामले को आज यानि शुक्रवार को अनिल सहनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित इस पुरे मामले को गलत ठहराया है। 


बिहार के मुजफ्फरपुर में निवर्तमान कुढ़नी विधायक डॉ अनिल सहनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा की एलटीसी घोटाला का हमने आवाज़ उठाया तो हमें ही सीबीआई ने फंसाकर निचली अदालत से फैसला करवा दिया। जबकि जिस मामले को हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया है तो यदि सजा देना भी है तो इसमें हाई कोर्ट को फैसला देना चाहिए। 


इसके आगे डॉ सहनी कहा कि अबसे पहले सीबीआई कांग्रेस का तोता हुआ करती थी, अब भाजपा जबसे सरकार में आई है तबसे यह इसका तोता बन बैठी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि एलटीसी घोटाले का एक रुपया उनके खाते में नहीं आया है। इसके इतर मैंने भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठाया, लेकिन इस सरकार में जो भी  भ्र्ष्टाचार को लेकर मुखर हुआ या विरोध किया है उसपर कार्रवाई करवाई गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं इन सब चीज़ों से डरने वाला नहीं हूं मैं अभी भी भ्र्ष्टाचार को लेकर मुखर रहूँगा और इसका विरोध करता रहूँगा।