ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी चिराग की पार्टी, कई गांवों में सभा का किया आयोजन

MUZAFFARPUR: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लोजपा (रामविलास) भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी चिराग की पार्टी, कई गांवों में सभा का किया आयोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लोजपा (रामविलास) भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। 


सोमवार यानी 4 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा के मुसुतपुर और राघोपुर पंचायत के विभिन्न गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कई सभाओं का आयोजन किया।


इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार से बताया। मीनापुर विधानसभा के पंचायतों में जनसंपर्क कर सभी लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी से उनके विचारधारा को बताया और उनसे जुड़ने की अपील की।


इस मौके पर उन्होंने जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुकेश कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पासवान को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी तैयार करने को कहा है। इस अवसर पर देवेंद्र पासवान, प्रेम पासवान, मिथिलेश पासवान, शंभू रजक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



टैग्स