ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग, चौंकाने वाला रहा है परिणाम

MUZZFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रही उपचुनाव में वोटिंग जारी है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इस विधानसभा में सुबह 11 ब

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग, चौंकाने वाला रहा है परिणाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रही उपचुनाव में वोटिंग जारी है।  यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इस विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 24% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस विधानसभा सीट पर कुल  3 लाख 11 हजार 728 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां मतदान के लिए 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वैसे तो इस सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। लेकिन, मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच का ही बताया जा रहा है। इस विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 


बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव जेडीयू के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। वो इस कारण कि भाजपा के अलग होने के बाद जदयू पहली बार अपनी सिंबल पर मैदान में उत्तरी है। लेकिन, इस बार उनको न सिर्फ भाजपा बल्कि AIMIM और VIP के कैंडिडेट का भी सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, हाल ही में हुए गोपालगंज उपचुनाव के परिणाम से उत्साहित एआईएमआईएम ने यहां भी महागठबंधन का खले बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। जबकि  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी निलाभ कुमार के उतार देने से भाजपा कीमुश्किलें बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि एआईएमआईएम जहां महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएगी वहीं वीआईपी भूमिहार समाज को साथ लेकर भाजपा का गणित को गड़बड़ा सकते हैं। 


गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा हमेशा चौंकाने वाला परिणाम देता रहा है। वर्ष 2015 में जदयू-राजद-कांग्रेस के साथ रहने के बाद भी यहां भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू के साथ होने पर भी राजद ने बाजी मारी थी। इसलिए यहां कुछ भी स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।लेकिन, इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता